धनतेरस पर रामलला ने विशेष पोशाक में दिए दर्शन

अयोध्या। धनतेरस पर रामलला विशेष पोशाक में नजर आए। धनतेरस की पोशाक गुजराती बंधेज पैटर्न पर बनी है। कपड़ा गेहुंआ लाल है। चांदी के तारों की सिलाई और एंब्रायडरी की गई है। इसमें आठ रोल चांदी तार लगा है। इसे 30 दिन में 15 श्रम साधकों ने तैयार किया है। रामलला दीपावली पर विशेष पोशाक में दर्शन देंगे। डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रभु की दीपावली की पोशाक बेहद खास है। इसमें 11 से 12 मीटर कपड़ा लगा है और इस विशेष पोशाक के लिए साउथ सिल्क को चुना है। दिवाली बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी और बृहस्पतिवार को पीले रंग के वस्त्र रामलला धारण करते हैं। इसलिए भगवान पीतांबर वस्त्र में दर्शन देंगे। इसमें सोने-चांदी के तारों से सिलाई की गई है। पोशाक में कढ़ाई से वैष्णव चिह्न बने होंगे। हम राजा की सेवा कर रहे हैं, इसलिए उनकी सेवा और पहनावा उसी स्तर का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *