रामायण की इन पंक्तियों को चरितार्थ करती दिखी अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुआ प्रभु श्रीराम का स्वागत

“सुमन बृष्टि नभ संकुल भवन चले सुखकंद।
चढ़ी अटारिन्ह देखहिं नगर नारि नर बृंद॥

अर्थात श्रीराम के आगमन के अवसर पर अनेक प्रकार के शुभ शकुन हो रहे हैं, आकाश में नगाड़े बज रहे हैं। अयोध्या के नगर के पुरुषों और स्त्रियों को सनाथ (दर्शन द्वारा कृतार्थ) करके भगवान राम महल को चले। इस पावन बेला पर अवधपुर की सारी गलियाँ सुगंधित द्रवों से सींची गईं हैं। गजमुक्ताओं से रचकर बहुत-सी चौकें पुराई गईं। अनेक प्रकार के सुंदर-मंगल साज सजाए गए है और हर्षपूर्वक नगर में बहुत-से डंके बज रहे है। नगर के लोगों ने सोने के कलशों को विचित्र रीति से (मणि-रत्नादि से) अलंकृत कर और सजाकर अपने-अपने दरवाजों पर रख लिया है। सब लोगों ने मंगल के लिये बंदनवार, ध्वजा और पताकाएँ भी लगाई है। इसके साथ ही समस्त अयोध्या नगरी को दीपों से सजा दिया गया है। दीपों से सजी अयोध्या नगरी दीपोत्सव अर्थात दीपावली मना रही है।

बुधवार को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन पर वहां की गलियां रंगबिरंगी रोशनी से जगमग दिखी। सरयू के घाट पर जल रहे दियों का दृश्य मनमोहक दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *