धनतेरस पर सोना, चांदी खरीदने के अलावा झाडू खरीदने का भी विशेष महत्व है। चलिए आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन आपको किस शुभ मुहूर्त में खरीदनी चाहिए झाड़ू
धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर 2024 यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन कुबेरदेव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन को भगवान धन्वंतरि जयंती के तौर पर भी मनाया जाता है। धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तनों के अलावा झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
धनतेरस पर झाड़ू कब खरीदें और इसका क्या करें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन दोपहर बाद सूर्यास्त से पहले झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा दो झाड़ू खरीदनी चाहिए एक झाड़ू घर लेकर जाएं और दूसरी मंदिर में दान करें। ऐसा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है साथ ही साथ घर में रहने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर-परिवार में धन-संपत्ति आती है। जो लोग ऐसा करते है उनके घरों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में बरकत बनी रहती है। इसका साधक की आर्थिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदी जाती है। इस दौरान घर में फूल वाली झाड़ू लाना और भी लाभकारी माना जाता है।
भूल कर भी न खरीदे यह झाड़ू
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर फूल वाली झाड़ू या टहनी वाली झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन प्लास्टिक की झाड़ू भूलकर भी न खरीदें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखें, बल्कि उसे आड़ा करके रखें। क्योंकि झाड़ू को कभी भी घर में खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए जहां कोई उसे न देख सके। इस दौरान घर की पुरानी झाड़ू को साफ और उचित स्थान पर छिपा देना चाहिए।
