झारखंड। हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक सभा को सम्बोधित करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी तीनों एक ही परिवार के लोग है। इन्होंने झारखण्ड को एक धर्मशाला बनाकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को अराजकता फैलाने की पूरी छूट दे रखी है। इस लिए झारखंड की देवतुल्य जनता ने इन्हें सबक सिखाने का मन बना लिया है। अब हम इनके मंसूबों को पूरा नही होने देंगे। उन्होंने कहा झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा की गारंटी हमारी मतलब भारतीय जनता पार्टी की है।
यह धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा, महान क्रांतिकारी नीलांबर, पीतांबर और राजा मेदनी राय की क्रांतिधरा है। इसे हम घुसपैठियों की आराम गाह नही बनने देगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झारखण्ड के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता सम्बोधित कर रहे थे। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को देख गदगद हुये योगी ने कहा कि आपके समर्थन, विश्वास और आशीर्वाद के लिए आभार तथा हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र वासियो की सुरक्षा,सम्मान व समृद्धि की जिम्मेदारी अब भारतीय जनता पार्टी की। श्री वंशीधर नाथ की पावन धरा ‘विकसित झारखण्ड’ के सपने को साकार करने के लिये भाजपा को चुने। इस सभा से एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में रोड़ शो किया था जिसमें असंख्य लोगों का हुजूम उमड़ा था।
