पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन
लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक गोसाईगंज के मीसा गांव में बृहस्पतिवार को कबड्डी महाकुंभ प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान संघ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीतू द्वारा कौशल किशोर के नशा मुक्त भारत अभियान से प्रेरित होकर किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुये पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने प्रतिभागियों से परिचय कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। इससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है साथ की कैरियर बनाने की राह भी आसान होती है। इस लिए सभी युवाओं को नशा से दूर रहकर खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए। आयोजित प्रतियोगिता में कौशल किशोर ने विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये। प्रतियोगिता में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार रावत सहित हजारों की तादात में क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।
