लखनऊ। लोक आस्था के प्रमुख पर्व छठ पूजा के अवसर पर सरोजनी नगर कल्याण समिति द्वारा आयोजित सामूहिक छठ पूजा कार्यक्रम में पहुचे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सभी को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पर्व से भगवान श्रीराम का गहरा नाता है। माना जाता है कि छठ पूजा की शुरुआत भगवान श्रीराम से हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान राम अयोध्या लौटे तो उन्होंने और उनकी पत्नी सीता मां ने सूर्य देव के सम्मान में व्रत रखा और डूबते सूरज के साथ ही व्रत तोड़ा। जिसके बाद से छठ पर्व देश मे बड़े धूम धाम से मनाया जाने लगा।
बृहस्पतिवार को छठ पूजा के मौके पर सरोजनी नगर कल्याण समिति द्वारा छठ पूजा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, के के श्रीवास्तव,विनोद सिंह, के नेतृत्व में आयोजित किया गया। समित के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर कौशल किशोर ने सभी को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
