प्रयागराज। महाकुंभ से इस समय की बहुत बड़ी खबर आ रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री और अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने संन्यास ले लिया।ममता ने किन्नर अखाड़ा ज्वाइन कर लिया और दीक्षा भी ले ली।
अब वह यामाई ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी ममता आज शाम को पट्टाभिषेक समारोह होगा किन्नर अखाड़े ने उन्हें सहमति भी दे दी है। इस मामले को लेकर महाकुंभ में साधु संतों में काफी नाराजगी देखी जा रही है
90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने सन्यास ले लिया है। संन्यास लेते ही वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बन गयी है।
आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने हाल ही में महाकुंभ में शिरकत की जहां उन्होंने संन्यास ले लिया है। हम आपको तस्वीरों के माध्यम से दिखा रहे है कि कैसे
किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाई जा रही है ममता कुलकर्णी। सबसे पहले चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। जिसके बाद ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दी जाएगी.
ममता कुलकर्णी ने संगम किनारे अपने हाथों से खुद का पिंडदान कर दिया है। अब ममता का पट्टाभिषेक समारोह किया जा रहा है। इस आयोजन के बाद आज ममता कुलकर्णी को नया नाम दिया जा रहा है। ममता कुलकर्णी को अब श्री यामाई ममता गिरि के नाम से जाना जाएगा।
जूना अखाड़े के आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा है। एक्ट्रेस महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में ही रुकी हुई हैं।
सन्यास धारण करने के बाद ममता कुलकर्णी ने अब भगवा वस्त्र धारण कर लिया है।
बता दें कि ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. जिसमें वो शाहरुख खान और सलमान खान जैसे स्टार्स के साथ नजर आ चुकी है।
ममता कुलकर्णी पिछले कई सालों से विदेश में रह रही थी। वह कुछ वक्त पहले ही भारत लौटी हैं। अब महाकुंभ पहुचकर संन्यास ले लिया है।
इस एक्ट्रेस ने लिया महाकुंभ में सन्यास,बनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर
