
सूरत,नीलगिरी और वाघशीर जहाज नौसेना में हुए शामिल

मुंबई। भारतीय नौसेना के लिए 15 जनवरी,2025 यानी आज का दिन बहुत ही खास है। आज बुधवार का दिन नौसेना के लिए इतिहास के पन्नों में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज होगा। आज के दिन तीन अग्रणी नौसैनिक जहाजों – सूरत, नीलगिरी और वाघशीर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मुंबई में नौसेना में शामिल किया जाएगा। इन जहाजों के नौसेना में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया है कि ये जहाज रक्षा क्षेत्र में वैश्विक नेता बनने की दिशा में भारत के प्रयासों को मजबूत करेंगे और आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की कोशिशों को आगे बढ़ाएंगे।
