लॉन में तेंदुआ देख भागे बराती,दूसरी मंजिल से गिरकर दो घायल
लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के एमएम मैरिज लॉन के एक हॉल में साढ़े आठ बजे के करीब तेंदुआ घुस गया। जिसको देख वहां अफरा तफरी मच गई। बरातियों के साथ जनाती भी भाग खड़े हुये। पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी। जिसके बाद साढ़े सात घण्टे की कड़ी मशक्कत करके सुबह के साढ़े तीन बजे तेंदुए का रेस्क्यू किया जा सका। इस दौरान वन विभाग का एक दरोगा तेंदुए के हमले से घायल हो गया।
मलिहाबाद क्षेत्र के रहमानखेड़ा क्षेत्र में बाघ की दहशत के बीच बुधवार रात बुद्देश्वर के एमएम मैरिज लॉन में एक तेंदुआ घुस गया। मैरिज लॉन में उस समय शादी समारोह चल रहा था। तेंदुए के आने से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा मुकद्दर अली पर तेंदुए ने हमला करके उनको घायल कर दिया। बुद्देश्वर के एमएम मैरिज लॉन में बुधवार को अक्षय कुमार और ज्योति का शादी-समारोह चल रहा था। रात साढ़े 8 बजे के करीब दीपक नाम के व्यक्ति ने लॉन में बने भवन की दूसरी मंजिल पर तेंदुए को देखा। अचानक तेंदुए को सामने देखकर दीपक घबड़ाकर नीचे कूद गया। इससे उसे काफी चोट आ गई।
तेंदुए की सूचना पाकर सभी में दहशत फैल गई। महिलाओं और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया। लॉन के मालिक रहमान और शादी में आए हरसेवक प्रसाद द्विवेदी ने लॉन में तेंदुए को देखकर इसकी सूचना वन विभाग और पारा पुलिस को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके मौके पर पहुंची। टीम में मलिहाबाद रेंज में तैनात दरोगा मुकद्दर अली भी थे। जब वे दूसरी मंजिल पर पहुंचे तभी तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में उनके हाथ मे चोट भी आई। इस बीच साथी कर्मियों ने गोली दागकर तेंदुए को भगाया। गोली की आवाज से तेंदुए भागकर वहीं छिप गया। डीएफओ लखनऊ सीतांशु पांडेय ने बताया कि लॉन में तेंदुआ होने की पुष्टि करते ऑपरेशन तेंदुआ शुरू किया।
रात आठ बजे घुसे इस तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। साढ़े सात घण्टे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे उसे ट्रकूलाइज किया जा सका। जिसके बाद शादी की रस्मे पूरी हो सकी।
कब क्या हुआ देखे एक नजर में
रात 8 बजे : मैरिज लॉन में घुसा तेंदुआ।
৪:30 बजे : तेंदुआ देख दूसरी मंजिल सेकूदकर घायल हुए दो लोग।
৪:40 बजे : लॉन मालिक ने चार बाउंसरोंको तेंदुआ देखने के लिए भेजा।
9:0০ बजे : तेंदुए की खबर लॉन में फैली।
9:25 बजे : पारा पुलिस मौके पर पहुंची।
9:50 बजे : वन विभाग की टीम पहुंची।
10:30 बजे : लॉन खाली कराया गया।
11:00 बजे : डॉक्टरों की टीम ट्रंकुलाइजरगन लेकर पहुंची।
11:30 बजे : वन विभाग ने जाल लगाया।
12:00 बजे : वन विभाग ने सीढ़ी लगादूसरी मंजिल पर तेंदुए की तलाश की।
12:30 बजे : दो ड्रोन की मदद से तेंदुए कीलोकेशन पता करने का काम शुरू किया।
12:45 बजे : तेंदुए ने एक ड्रोन पर मारापंजा। ड्रोन दूसरी मंजिल पर गिरा।
2:00 बजे : निगरानी के लिए मंगाई क्रेन।
3:00 बजे : तेंदुए की सही लोकेशन मिली
3:30 बजे : तेदुएं को ट्रकूलाइज किया गया
