पंडित जवाहर लाल नेहरू के पूर्वज मुस्लिम थे,कौशल किशोर

पंडित जवाहर लाल नेहरू के पूर्वज मुस्लिम थे,कौशल किशोर

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व दिवस पर आयोजित विशाल वैचारिक सम्मेलन में बोले कौशल किशोर

लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व दिवस पर लखनऊ के अटल बिहारी कन्वेंशन सेंटर में विशाल वैचारिक सम्मेलन का आयोजन किया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के प्रत्येक जनपद से आये लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कौशल किशोर ने कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु के पूर्वज मुस्लिम थे। इस लिए उन्होंने भारतीय संविधान में जनता के लिए बताये गये कर्तव्यों का पालन नही करने दिया।


यही नही इन्हों बार बार अनेकों बार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का भी काम किया। यह लोग अगर सही तरीके से संविधान की विचारधारा पर देश को आगे बढ़ाते तो आज भारत देश अपराध मुक्त,जातीय विद्वेष की भावनाओं से मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त, सामाजिक विषमता मुक्त व नशामुक्त समाज का निर्माण होता। मगर कांग्रेसियों की दूषित मानसिकता के तहत ऐसा नही हो सका। वैचारिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री किशोर ने दावा किया कि यदि देश की आजादी के समय से जनमानस को नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन कराने का कार्य किया गया होता तो आज समाज में अपराध न्यूनतम होते व नशामुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त भारत बन गया होता। कांग्रेस की करतूतों से बेईमानी,रिश्वतखोरी,जातीय विद्वेष,जातिवाद, फिरकापरस्ती,तुष्टीकरण,नशा आदि का जन्म हुआ जो आज के समय मे विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। उन्होंने जिम्मेदार नेतागण,अधिकारीगण, समाजसेवी एव कर्मचारीगण, मजदूर वर्ग, किसान व व्यापारी से भारत के संविधान में बताये गये कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि संविधान के बताये मार्ग पर चलेंगे तो निश्चित ही एक दिन हमारा देश दुनिया का सबसे अच्छा देश मनेगा।


आयोजित सम्मेलन को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत व मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल,मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार आदि ने सम्बोधित किया। सभी ने अपने जीवन में अपने साथी,पड़ोसियों व रिश्तेदारों को संविधान के कर्तव्यों का पालन कराने सामाजिक जागरुकता आन्दोलन चलाने बल दिया। आयोजित वैचारिक सम्मेलन में लगभग पांच हजार समाजसेवी, अम्बेडकरवादी,कबीरपन्थी,बौद्धिष्ट व सामाजिक संगठन चलाने वाले समाजसेवी, डॉक्टर, इन्जीनियर, कर्मचारी, अधिकारी,रिटायर्ड अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए। इस वैचारिक सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सम्मेलन में आये लगभग पांच हजार लोगों को भारतीय संविधान में जनता के कर्तव्यों का निर्वहन(पालन) अपने जीवन में करने का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *