शराब पिलाने के बाद शारीरिक संबंध का महिला ने किया था वादा,महिला ने पूरा नही किया वादा आरोपियों ने कर दिया कत्ल गिरफ्तार

शराब पिलाने के बाद शारीरिक संबंध का महिला ने किया था वादा,महिला ने पूरा नही किया वादा आरोपियों ने कर दिया कत्ल गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। शराब के नशे में धुत एक 37 वर्षीय महिला रेखा वर्मा की हत्या कर उसकी लाश को सूनसान गली में इस तरह फेंका गया कि लगे वह शराब पीकर बेहोश होकर गिरी है। गोमती नगर पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह (ई-रिक्शा चालक) ने 30 नवंबर की रात शराब लेने गया था। वहां उसकी मुलाकात रेखा वर्मा से हुई। देवेन्द्र ने उसे बहला-फुसलाकर अपने ई-रिक्शा में बैठाया और अपने दोस्त सूरज पाल की झोपड़ी पर ले गया। वहां दोनों ने मिलकर महिला को नशीली शराब पिलाई।
शराब पीने के बाद जब आरोपी शारीरिक संबंध बनाने लगे तो महिला ने इसका विरोध किया और पैसे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्से में आकर दोनों ने उसे जोरदार धक्का दे दिया। महिला का सिर तख्ते से टकराया और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। डर के मारे दोनों आरोपियों ने रात भर लाश को झोपड़ी में रखा और फिर दूसरे ई-रिक्शा में डालकर विनीत खंड इलाके की एक सुनसान गली में दीवार के सहारे इस तरह फेंका कि कोई शराब पीकर गिरी महिला समझे। इसके बाद दोनों फरार हो गए। मामला 1 दिसंबर को सामने आया जब लाश मिली। थाना गोमतीनगर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। डीसीपी पूर्वी की क्राइम व सर्विलांस टीम ने फोरेंसिक सबूत, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से मात्र दो दिन में पूरे केस को सुलझा लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों देवेन्द्र सिंह (लखनऊ) और सूरज पाल (कानपुर) को विनीत खंड सब्जी मंडी क्षेत्र से दबोच लिया। हत्या में इस्तेमाल दोनों ई-रिक्शा, मृतका की चप्पलें और आधार कार्ड की कॉपी भी बरामद कर ली गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के साथ धारा 238 (साक्ष्य छिपाना) भी जोड़ी गई है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *