नशामुक्त कौशल दिवस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 2026 कविता से जागरूक समाज

नशामुक्त कौशल दिवस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 2026 – कविता से जागरूक समाज

दर्शकों आज हम आपको एक ऐसे आयोजन की जानकारी देने जा रहे हैं, जो संस्कृति, साहित्य और समाज सुधार—तीनों को एक साथ जोड़ता है। दरअसल,
नशामुक्त भारत अभियान के तत्त्वावधान में कौशल किशोर , जो कि पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री, रह चुके हैं, उनके जन्मदिन 25 जनवरी को “नशामुक्त कौशल दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। और इसी विशेष अवसर पर एक भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। अब सवाल उठता है—
ये आयोजन क्यों खास है? क्योंकि यह कार्यक्रम सिर्फ एक जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत करने का एक प्रयास है।
यानी कविता के माध्यम से समाज को जागरूक करने की एक अनोखी पहल। इस कार्यक्रम का आयोजन जय देवी कौशल, जो की विधायक हैं मलिहाबाद से ,के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अब बात करें कार्यक्रम की तारीख और समय की— तो यह आयोजन होगा दिनांक 25 जनवरी 2026, दिन रविवार, और समय – सायं 4 बजे से। स्थान भी बेहद खास है—आर.एम. लॉन,हरदोई रोड, मलिहाबाद, लखनऊ। अब आते हैं कार्यक्रम के सबसे अहम हिस्से पर— यानि कवियों की शानदार प्रस्तुति। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। जैसे— श्री शिवकुमार व्यास वीर रस में, श्री गजेन्द्र प्रियांशु गीतों के माध्यम से, श्री विकास बौखल हालय रास में, श्री कृष्ण कुमार मौर्य ‘सरल’ हास्य रस में, श्रीमती शशि श्रेया श्रृंगार रस में,
श्री राघवेंद्र मिश्र प्रणय गीतों के साथ, डॉ. नीरज पांडेय ‘शून्य’ वीर रस में, और अशोक अग्निपथी अपनी ओजस्वी रचनाओं के साथ मौजूद रहेंगे।
यानी, वीर रस से लेकर हास्य और श्रृंगार तक— साहित्य का हर रंग इस मंच पर देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य साफ है— नशामुक्त समाज की दिशा में जन-जागरूकता फैलाना, और युवाओं को सही राह दिखाना। कार्यक्रम का निवेदन समस्त मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से है,
जबकि आयोजन नशामुक्त समाज आंदोलन – अभियान कौशल का द्वारा किया जा रहा है। तो अगर आप भी कविता से प्यार करते हैं, और एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज का सपना देखते हैं— तो 25 जनवरी, सायं 4 बजे, इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में ज़रूर शामिल हों। क्योंकि जब कविता बोलती है, तो समाज बदलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *