दीपावली के इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कर्मचारियों को बड़ा तोफा दिया है। उन्होंने सरकार के सभी कर्मचारियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बताया है। उन्होंने कहा है मुझे आपको यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने डियरनेस अलाउंस (DA) में 4% की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। जिससे वर्तमान देय DA 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा। शासकीय सेवकों को दिनांक 1 जनवरी 2024 की स्थिति में महंगाई भत्ता 50% की दर से दिया जायेगा। एरियर का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में चार समान किश्तों में किया जायेगा। इसके पहले मंहगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर 01 जुलाई 2023 से प्रभावशील की गयी थी जिसके एरियर की राशि का भुगतान भी किश्तों में किया गया है।
दीपावली के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार का कर्मचारियों को तोहफा
