झारखंड। धनबाद जिले की झरिया विधानसभा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस व आरजेडी इन तीनों का एक ही लक्ष्य है। कि घुसपैठियों को बसाना और अपना वोट बैंक बनाना। यह लोग कश्मीर से धारा 370 को हटाने की बात कह रहे है। यहां धनबाद की जनता बता दे क्या कश्मीर हमारा नही है। क्या कश्मीर से 370 हटना चाहिए। श्री शाह के इस सवाल पर उपस्थित जनता ने जवाब दिया नही। श्री शाह ने कहा कि यहां बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी होती है। लेकिन अब हम ऐसा नही होने देंगे। प्रदेश में कमल फूल की सरकार आने जा रही है। जो घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखा कर झारखंड को विकास की राह पर ले जाएगी। कल्लेश्वर देवी को प्रणाम करते हुए अपने भाषण की शुरुआत करते हुये अमित शाह ने कहा कि आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मदन मोहन मालवीय जी की पुण्य तिथि इस अवसर पर हम आप सबके बीच मे है। अब झरिया और धनबाद की जनता को तय करना है कि झारखंड को हेमंत सोरेन वाली भ्रष्टाचारी सरकारी चाहिए या फिर देश की माताओं बहनों को लखपति दीदी बनाने वाली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकारी चाहिए।
कांग्रेस सांसद के घर से 350,मंत्री के घर से 35 करोड़ रुपये पकड़े गये, अमित शाह
जनसभा को सम्बोधित करते हुये अमित शाह ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के एक सांसद के घर से 350 करोड़ रुपया पकड़ा गया। झामुमो सरकार के मंत्री आलमगीर के घर से 35 करोड़ की रिकवरी हुयी। इतना रुपया गिनने के लिए सारे रांची से नोट गिनने वाली मशीनों को इकट्ठा किया गया। 27 मशीनों से पूरा दिन गिनती हुयी,मशीनें गरम हो गयी मगर इनके नोट खत्म नही हुये। अब यह आपको तय करना है कि यह रुपया किसका है। हेमंत सोरेन का है या कांग्रेस का है। बल्कि मेरा मानना है कि पैसा झरिया और धनबाद की जनता का है जो यह लोग लूट कर लें गये है।
